पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री अजमेर में, यातायात के किए विशोष इंतजाम

मुख्यमंत्री अजमेर में, यातायात के किए विशेष इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सोमवार को अजमेर यात्रा के दौरान यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पटेल मैदान में आयोजित होने वाली सभा में आने वाले नागरिकों तथा वाहनों के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक महेंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि पटेल स्टेडियम में होने वाली आम सभा में आम जनता का प्रवेश आजाद पार्क की तरफ से होगा। पटेल स्टेडियम के बीच बने तीन प्रवेश द्वारों से आमजन सभा स्थल में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वाहनों के आगमन मार्ग एवं पार्किंग के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।
वीआईपी गरीब नवाज द्वार से प्रवेश करेंगे
एसपी ने बताया कि मंच पर बैठने वाले मंत्रीगण, विधायक एवं उच्च अधिकारी पटेल स्टेडियम में गरीब नवाज द्वार से प्रवेश करेंगे। इनके वाहनों की पार्किंग अंदर की तरफ होगी। पार्टी पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथि, अधिकारी एवं पत्रकार चंद्रवरदाई द्वार से पटेल स्टेडियम में प्रवेश करेंगे। इनके वाहनों की पार्किंग अग्रवाल स्कूल एवं हसबैंड मेमोरियल स्कूल में की जाएगी। पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि इंडोर स्टेडियम के प्रवेश द्वार से पटेल स्टेडियम में प्रवेश करेंगे तथा इनके वाहनों की पार्किंग इंडोर स्टेडियम में की जाएगी।
बड़ी बसों की पार्किंग व्यवस्था
बड़ी बसों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आजाद पार्क के बाहर एक लाइन में पार्किंग की जाएगी। अजमेर क्लब एवं सावित्री चौराहे के बीच तक रोड के एक तरफ ही पार्किंग की जाएगी। अजमेर क्लब चौराहे से सौमांगल्य विवाह स्थल तक रोड के एक तरफ पार्किंग की जाएगी। संभागीय आयुक्त कार्यालय के पास संयोगिता नगर मैदान में पार्किंग की जाएगी।
ट्रैफिक अलर्ट
-नागौर रोड से आने वाले वाहन पुष्कर घाटी, वैशाली नगर रोड, आनासागर चौपाटी, जवाहर रंगमंच, सावित्री कॉलेज तिराहा, अजमेर क्लब होते हुए आजाद पार्क आएंगे।
-जयपुर रोड से आने वाले वाहन घूघरा घाटी, रोडवेज बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल, कलेक्ट्रेट तिराहा, अजमेर क्लब होते हुए आजाद पार्क आ सकेंगे।
-श्रीनगर रोड, नाका मदार, राजा साइकिल चौराहा, सीआरपीएफ ब्रिज, सेशन कोर्ट तिराहा, अंबेडकर सर्किल, कलेक्ट्रेट तिराहा, अजमेर क्लब होते हुए आजाद पार्क आ सकेंगे।
-नसीराबाद रोड व ब्यावर रोड से आने वाले वाहन परबतपुरा चौराहा, 9 नंबर पेट्रोल पंप, सेंट पॉल स्कूल चौराहा, अलवर गेट, मेयो कॉलेज तिराहा, राजा साइकिल चौराहा, सीआरपीएफ ब्रिज, सेशन कोर्ट तिराहा, अंबेडकर सर्किल, कलेक्ट्रेट तिराहा, अजमेर क्लब होते हुए आजाद पार्क आ सकेंगे। आमजन के दोपहिया वाहन, चारपहिया वाहन आजाद पार्क के अंदर की तरफ पार्किंग करेंगे।