अजमेर। खुश इण्डेन ग्रामीण वितरक एजेन्सी गगवाना में टंकी के लिए कर्ई महीनों से चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा और उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध व प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने एजेन्सी पर आरोप लगाया कि कई-कई महिनों तक गैस सिलेण्डर नहीं देते हैं और जब भी फोन करते हैं तो ' स्टाॅक नहीं है ' कह कर फोन काट देते हैं।
रोजाना ग्रामीण अपना काम-धन्धा छोड़कर वहां जाकर इंतजार करते है उसके बाद वापस घर आ जाते है। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्टाक कब आएगा, सिलेण्डर कब मिलेगा इसकी कोई जानकारी नहीं देते है। भूडोल निवासी रामनाथ ने अपनी डायरी दिखाते हुए बताया कि अंतिम बार सिलेण्डर 19 मार्च 2014 को दिया था उसके बाद जब भी गया सिलेण्डर नहीं दिया और स्टॉक नहीं होने व बाद में आने की कहकर टालते रहे। अब इन्होंने बताया कि 6 माह से सिलेण्डर नहीं लेने पर आपका कनेक्शन रद्द कर दिया है।
कायमपुरा निवासी अणची व छातड़ी निवासी घीसूलाल ने बताया कि तीन महिनों से लगातार चक्कर काट रहे हैं। बूबानी निवासी अशोक रावत ने बताया कि पिछले बुधवार को वे साढे नौ बजे तो बोले कि स्टॉक नहीं है। शाम तक गाड़ी आयेगी कल ले जाना जब मैं दूसरे दिन सुबह जल्दी ही पहुंचा तो बोले कि गाड़ी तो कल ही खत्म हो गई।