पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुष्कर सरोवर में सांपों की हलचल, मछली का शिकार करने आ रहे तटों तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर/पुष्कर. सरोवर में मछलियों के शिकार के लिए लहराते हुए घूम रहे सांपों की हलचल से श्रद्धालु भयभीत हो रहे हैं। मुख्य गऊघाट के कुंडों में करीब 15-20 सांप विचरण कर रहे हैं, जो सांप मछलियों का शिकार कर रहे हैं।
एनीमल केयर सोसायटी के अध्यक्ष हेमंत रायता ने बताया कि इन सांपों को अक्सर तट के मुहाने पर देखा जा सकता है। मछलियों के शिकार के लिए कई बार ये उथले पानी तक आ जाते हैं।
उधर जल कुंडों में सांपों की मौजूदगी और आतंक से तीर्थ यात्री सरोवर में स्नान करने से कतरा रहे हैं। बताया गया है कि यह सांप गत दिनों बारिश के दौरान नाग पहाड़ी से पानी के साथ बहकर सरोवर में आ गए। श्री रायता ने जिला व नगर पालिका प्रशासन से सांपों को सरोवर से बाहर निकलवाने की मांग की है।
आगे की स्लाइड्स में देखें कैसे हड़प कर रहा है सांप मछली को