पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Topper Vipasha Of Banswara, Rajasthan, Rajasthan News, Ajmer

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा की मेरिट के पहले तीन स्थानों पर बेटियां,बांसवाड़ा की विपाशा टॉपर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम मंगलवार शाम को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा का परिणाम 84$.11 प्रतिशत रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा की अस्थायी मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान राजकीय श्री एकलिंग नाथ वरि$ष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गानोड़ा (बांसवाड़ा) की कुमारी विपाशा जैन ने प्राप्त किया। बोर्ड सचिव मिरजूराम शर्मा के मुताबिक नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 84.84 प्रतिशत तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 17.54 प्रतिशत रहा।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालिकाओं का परीक्षा परिणाम बालकों की तुलना में बेहतर रहा है। बालिकाओं का कुल परीक्षा परिणाम 86.31 प्रतिशत और बालकों का कुल परीक्षा परिणाम 82.27 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा के लिए 5 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए।

जिनमें से 5 हजार 281 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए।
इनमें नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 5 हजार 224 तथा स्वयंपाठी 57 परीक्षार्थी है। कुल 4 हजार 442 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। प्रथम श्रेणी में कुल 1 हजार 200 द्वितीय श्रेणी में 2 हजार 695 तथा तृतीय श्रेणी में 537 तथा 10 परीक्षार्थी पास घोषित किए गए। कुल 402 परीक्षार्थी पूरक घोषित किए गए।

मेरिट में 5 में से 4 स्थानों पर छात्राओं का कब्जा
बोर्ड ने वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा की अस्थायी मेरिट लिस्ट में पांच स्थानों पर 6 विद्यार्थियों के नाम जारी किए हैं। मेरिट में पहले चारों स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा किया है। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची के मुताबिक प्रथम स्थान राजकीय श्री एकलिंग नाथ वरि$ष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गानोड़ा (बांसवाड़ा) की कुमारी विपाशा जैन पुत्री राजकुमार जैन नामांक 2600580 ने 500 में से 443 अंक से हासिल किया। द्वितीय स्थान शंाति विद्यापीठ वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, जटवाड़ा कलां की कुमारी दिव्या जांगिड़ पुत्री चंद्रमोहन जांगिड़ नामांक 2603013 ने 500 में से 437 अंकों के साथ प्राप्त किया।

तृतीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, महापुरा (जयपुर) की कुमारी रितिका भारद्वाज पुत्री कैलाश भारद्वाज नामांक 2601543 ने 500 में से 426 अंक प्राप्त कर रही। सवाई माधोपुर के राजकीय श्री जागेश्वर वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय की संजू कुमारी वर्मा व करौली श्री महावीर जी के श्री डी जैन आदर्श संस्कृत कॉलेज की निशा सिंहड़ा ने संयुक्त रूप से मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

इन दोनों छात्राओं ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। अलवर कोटकासिम स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के मुकेश कुमार ने मेरिट में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 84.20 प्रतिशत अंक अर्जित किए।बोर्ड का यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा परिणाम की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर भी की जा सकती है।