पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री ने उठाया फावड़ा और लग गए सफाई में, लोगों से किया आह्नान

मंत्री ने उठाया फावड़ा और लग गए सफाई में, लोगों से किया आह्नान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। अजमेर जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं एवं आमजन से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग का आह्नान किया है। उन्होंने खुद फावड़ा चलाकर गंदगी साफ की और सफाई ठेले के जरिए उसे कचरा डिपो तक पहुंचाया। उन्होंने अजमेर उत्तर क्षेत्र के वार्डों में विधायक कोष से कचरा पात्र रखवाने की घोषणा भी की। देवनानी ने रविवार को नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे राजस्थान स्वच्छता सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने जिला कलेक्टर डॉ. आरुषि मलिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ केसरगंज गोल चक्कर स्थित शहीद स्मारक एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई की।

इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि अजमेर एक ऐेतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत वाला शहर है। यही कारण है कि केंद्र व राज्य सरकार ने अजमेर को स्मार्ट एवं हैरिटेज सिटी के रूप में च्यन् किया है। हमारा दायित्व है कि शहर को स्वच्छ व सुंदर रखें। देवनानी ने सब्जी विक्रेताओं से कहा कि सफाई रखने में सहयोग करें। पूर्व महापौर धमेंद्र गहलोत, नगर निगम के सीईओ सीआर मीना, एडीएम सिटी हरफूल सिंह यादव, पार्षद भारती श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विधायक कोष से रखवाए जाएंगे कचरा पात्र

देवनानी ने अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के 27 वार्डों में विधायक कोष से कचरा पात्र रखवाने की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि जहां आवश्यकता हो, वहां पर कचरा पात्र रखवाए जाएं।

आपको शर्म आ रही है, तो मैं कर देता हूं सफाई

सफाई अभियान के दौरान देवनानी एक दुकान के बाहर कचरा एकत्रित देखकर दुकानदार के पास पहुंचे। उन्होंने उसे कचरा हटवाने का आग्रह किया तो दुकानदार थोड़ा हिचकिचाहट दिखाने लगा। इस पर देवनानी ने कहा कि आपको शर्म आ रही है तो मैं खुद सफाई कर देता हूं।