पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह कार्ड लाॅन्च करेंगी वसुंधरा, पेशन और छात्रवृत्ति जैसे लाभ ले सकेंगे

भामाशाह कार्ड लाॅन्च करेंगी वसुंधरा, पेशन और छात्रवृत्ति जैसे लाभ ले सकेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को अजमेर से भामाशाह कार्ड वितरण एवं लाभ हस्तांतरण योजना का शुभारंभ करेंगी। मुख्यमंत्री विधि कॉलेज भवन, मूक-बधिर व नेत्रहीन आवासीय विद्यालय तथा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक वार्ड का भी लोकार्पण करेंगी। इस दौरान जन सभा का आयोजन भी होगा।

मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पर पहुंचेंगी। वहां से सीधे सीधे पटेल मैदान आएंगी। यहां पर राज्य सरकार की भामाशाह कार्ड वितरण एवं लाभ हस्तांतरण योजना का शुभारंभ किया जाएगा। राजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीसांगन पंचायत समिति के भांवता, किशनगढ़ पंचायत समिति के हरमाड़ा, रूपनगढ़ के करकेड़ी एवं जवाजा में भी भामाशाह कार्ड वितरण एवं लाभ हस्तांतरण योजना का शुभारंभ करेंगी।
लखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना व भामाशाह योजना सीधे तौर पर अमीर व गरीब की खाई को बांटकर सभी को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ने की महत्ती योजना है। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पीयूष गोयल सहित मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास का जो संकल्प लिया है, उससे राज्य का जीवन स्तर ऊपर उठेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि अजमेर में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं तथा आने वाले समय में अजमेर देश के अग्रिम पंक्ति के शहरों में शुमार होगा। बैठक को पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश झामनानी शिवशंकर हेड़ा, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, कैलाश कच्छावा ने भी सं‍बोधित किया। बैठक में पार्टी पदाधिकारी धर्मेश जैन, जयकिशन पारवानी, आनंद सिंह राजावत, कंवल प्रकाश किशनानी, नरपत सिंह, रमेश सोनी, सीताराम शर्मा, सुलोचना शुक्ला, विनिता जैमन, शफी बक्श, देवेंद्र सिंह, डॉ. कमला गोखरू, दयालराम सिवासिया, भागीरथ जोशी, संपत सांखला, प्रकाश मीणा, जेके शर्मा, संजय खंडेलवाल, सतीश बंसल, अमित जैन, शरद गोयल, भारती श्रीवास्तव, तुलसी सोनी आदि मौजूद थे।
यह है योजना का उद्देश्य
-सभी राजकीय योजनाओं के नकद एवं गैर नकद लाभ को प्रत्येक लाभार्थी को सीधा पारदर्शी रूप से पहुंचाना।
-योजना में राशन कार्ड, पेंशन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति जैसे लाभ भी सम्मिलित होंगे।
-हर परिवार को भामाशाह कार्ड दिया जाएगा जो उनके बैंक खाते से जुड़ा होगा। यह खाता परिवार की मुखिया, जो कि महिला होंगी के नाम से होगा और वह ही इस खाते की राशि उपयोग कर सकेगी।
-यह कार्ड बायो-मैट्रिक पहचान सहित कोर बैंकिंग को भी सुनिश्चित करेगा।