अलवर | केंद्रीयबस स्टैंड पर रविवार दोपहर यात्रियों ने एक ड्राइवर की पिटाई कर दी। रोडवेज कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोपहर 2.30 बजे अलवर से नारायणपुर जाने वाली बस दोपहर 1.55 बजे अलवर गई।
इस बस के ड्राइवर मुकेश ने दोपहर 2 बजे नारायणपुर जाने वाली बस में जाकर यात्रियों यह कहकर गुमराह करने का प्रयास किया कि यह बस बाद में जाएगी। यात्रियों ने पहले इस बस का टिकट मिलने और इसी के पहले जाने की बात कही। इस बात को लेकर यात्रियों और ड्राइवर के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर यात्रियों ने मुकेश की पिटाई कर दी। रोडवेजकर्मियों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया।