मिडवे पर रुके चीफ जस्टिस लोढ़ा
बहरोड़. गार्ड आफ ऑनर लेते चीफ जस्टिस आर.एम. लोढ़ा।
बहरोड़| सुप्रीमकोर्ट के चीफ जस्टिस आर. एम. लोढ़ा का रविवार को मिडवे पर अधिकारियों ने स्वागत किया और पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लोढ़ा ने राज्य की दो दिवसीय निजी यात्रा के दौरान खाटू श्याम सालासर हनुमानजी के दर्शन किए। वापस दिल्ली लाैटते समय मिडवे पर रुके और परिजनों के साथ भोजन लिया। इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश कैलाश चंद शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुशील कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप आनंद सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।