पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोमांचक रही सुपरलीग की भिड़ंत

रोमांचक रही सुपरलीग की भिड़ंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये रहे परिणाम

बीबीरानी|59वीं प्राथमिकब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि रामहेत सिंह यादव ने किया। अध्यक्षता प्रधान जागृति देवी ने की। विशिष्ट अतिथि उपप्रधान एडवोकेट सुधीर राव एवं मूलचंद गुर्जर रहे। विधायक ने विद्यालय की चारदीवारी बनवाने एवं सारनवास गांव की ढाणी के लिए रास्ता निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर गांव सारनवास निवासी भामाशाह साधुराम जांगिड़ का सम्मान किया गया। प्रधान जागृति देवी ने विद्यालय में मोटर एवं पानी की टंकी लगवाने की घोषणा की। प्रतियोगिता में 30 टीमों के करीब 250 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच रत्तीराम चौधरी, सरपंच युधिष्टिर यादव, सरपंच रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष पंराकसं अलवर, बीईईओ कोटकासिम प्रकाशचंद मीणा, रामजस यादव प्रधानाचार्य, घमंडीलाल चौधरी, रमेश तंवर प, रामनिवास यादव, हुकमचंद शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन हरवीर सिंह गुर्जर ने किया।

बीबीरानी. मार्चपास्ट को सलामी देते विधायक रामहेत िसंह यादव।

अलवर. नवीन स्कूल मैदान पर राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में खेलती भीलवाडा और जोधपुर टीम की खिलाड़ी छात्राएं।