विहिप की प्रखंड कार्यकारिणी का गठन
कोटकासिम. विश्व हिंदू परिषद की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
कोटकासिम| लक्ष्मीनारायणमंदिर में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद कोटकासिम प्रखंड की बैठक जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रहलाद एवं जिला मंत्री योगेश गोयल के सानिध्य में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से चेतराम सैनी को विश्व हिन्दू परिषद कोटकासिम का मीडिया प्रभारी चुना गया। इसी प्रकार अनिल कुमार लोहा को प्रखंड अध्यक्ष, तिलक गुप्ता को मंत्री, चतुर्भुज शर्मा को गोरक्षा प्रमुख एवं मुकेश सैनी को बजरंग दल संयोजक बनाया गया। इस मौके पर नीरज कुमार, रमेश सैनी, नवीन पहाड़ीवाल, पंकज सैनी, अमित सोनी, चेतराम बाघोरिया, महेंद्र जांगिड़, राजाराम खरेरा, नीरज रोलावन, राजेश चांगवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।