- Hindi News
- राजपूत समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन पर चर्चा
राजपूत समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर चर्चा
नीमराना.श्री राजपूत समाज की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष बिजेंद्रसिंह।
नीमराना| श्रीराजपूत सभा अलवर की बैठक रविवार को कस्बे की महावर धर्मशाला में जिलाध्यक्ष बिजेन्द्रसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमेें सभा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्रसिंह चौहान ने समाज के लोगों से 12 अक्टूबर को श्री प्रताप राजपूत छात्रावास अलवर में आयोजित होने वाले राजपूत युवक-युवती परिचय सम्मेलन के बारे में चर्चा की तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवक-युवतियों सहित सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला संरक्षक राजसिंह चौहान, पृथ्वीसिंह नरूका, बहादुरसिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान, श्रीरामसिंह, गजेन्द्रसिंह, गजराजसिंह, सरपंच रामनिवाससिंह राघव, कर्मचालसिंह चौहान, प्रतापसिंह उर्फ पिंटू चौहान, चतरसिंह, बलवंत सिंह, शहजाद सिंह सहित समाज के लोग मौजूद थे।