खाद वितरण प्रणाली पर जताया रोष
बीबीरानी | कस्बेके माता बीबीरानी मंदिर प्रांगण में कोटकासिम ब्लॉक के सभी जीएसएस अध्यक्षों की बैठक लल्लूरा यादव अध्यक्ष जीएसएस गुणसार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें खाद वितरण प्रणाली पर रोष जताया और बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर इसमें सुधार नहीं किया गया या पुराना वाला नियम लागू नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर डा. महेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष, रामानंद, एडवोकेट महीपाल सिंह, विकास कुमार, मुकेश कुमार, अमरनाथ, धर्मपाल कान्हड़का, बलवान सिंह, एससी शर्मा, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।