पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच करने गए अधिकारी से मांग लिया सुविधा शुल्क

जांच करने गए अधिकारी से मांग लिया सुविधा शुल्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्यागीने बताया कि आमजन इस बात का ध्यान रखे कि पानी, बिजली, टेलीफोन के बिल निशुल्क जमा कराने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा विभिन्न सुविधाओं का एक निर्धारित शुल्क सरकार द्वारा तय किया गया है। अभ्यर्थी टोकन पर अंकित राशि से अधिक का भुगतान नहीं करे। यदि मित्र संचालक टोकन नहीं दे या टोकन पर अंकित राशि से अधिक राशि मांगे तो जिला मित्र सोसायटी में शिकायत की जा सकती है। इसकी सूचना 0144-2702051 पर भी दी जा सकती है।

भास्कर न्यूज | अलवर

मित्रोंपर आए दिन हो रही धांधली की शिकायत करने पहुंचे खुद जांच अधिकारी ठगे गए। दरअसल पिछले कई दिनों से विभाग को मित्रों द्वारा अवैध वसूली और काम करने में मनमानी करने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि और जांच के लिए जब वे खुद पहुंचे तो उन्हें भी आम आदमी की तरह अपने काम बिना कराए ही वापस लौटना पड़ा। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एक अधिकारी वीरेंद्र त्यागी के अनुसार शिकायतों की जांच करने के लिए वे दिल्ली रोड स्थित जोट एंड बॉबी मित्र केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पहचान छुपाए रखी और बिल जमा करने के लिए दिया। उन्होंने बताया कि पहले तो कियोस्क संचालक ने उनसे बिल जमा करने के एवज में सुविधा शुल्क मांगा। उन्होंने जब बिल फ्री में जमा होने की बात कही तो कियोस्क संचालक ने लिमिट नहीं होने और सर्वर नहीं आने का बहाना करते हुए टाल दिया और बिना बिल जमा किए वापस भेज दिया। त्यागी ने बताया कि कियोस्क संचालक को पूरे मामले के बारे में नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इधर विभाग ने जेल चौराहा स्थित चांद सायबर कैफे संचालक द्वारा पालनहार के ऑनलाइन आवेदन भरे जाने के एवज में मांगे गए सुविधा शुल्क को लेकर भी नोटिस जारी किया गया है और जवाब मांगा गया है। शेष|14पर









त्यागीका कहना है कि दोनों संस्थाओं का जवाब आने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले सहित शहर में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है जो इन केंद्रों पर औचक जांच करेंगी।