सुरक्षा बलों के सामने चुनौतियां बढ़ी
भास्कर न्यूज | बहरोड़ ग्रामीण
राज्यके जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने कहा कि वर्तमान में देश के सुरक्षा बलों के सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं। जवानों को अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन कर देश सेवा की भावना को ऊंचाइयों पर ले जाना है। आत्मविश्वास, सहनशीलता, शारीरिक और मानसिक मजबूती से लक्ष्य को पूरा करना है। वे गुरुवार को जाट ग्राम अनंतपुरा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महाराणा प्रताप क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आरक्षकों के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश सेवा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस बल के सैनिक अपनी कर्तव्य परायणता के लिए विशिष्ट पहचान रखते हैं। शेष|14पर
यहप्रशिक्षण संस्थान सीआईएसएफ का एनसीआर में एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहां केवल बल के अधिकारियों जवानों को प्रशिक्षण दिया जाता है, बल्कि पुलिस बलों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि को बल सदस्यों द्वारा मार्च पास्ट दिया गया। कार्यक्रम में शारीरिक व्यायाम के विभिन्न आयामों तथा हैरतअंगेज प्रदर्शन ने दर्शकों का मनमोह लिया। इस दौरान महाराष्ट्र की सोंधी मिट्टी की उपज, मल्लखंभ, रिफ्लक्स शूटिंग, संगीत की धुन पर वन मिनट ड्रिल, एरोबिक्स, पंजाबी लोक नृत्य भंगड़ा ने प्रभावित किया।
समारोह में महानिरीक्षक उत्तरी खंड अजीत नारायण महापात्रा, एसडीएम लोकेश मीना, थाना प्रभारी लालसिंह, एईएन एस.सी. गुप्ता, पीएचडी एक्सईएन अशोक यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य उदयन बनर्जी, उप प्राचार्य कमाडेंट कृष्ण सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
998 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग
दीक्षांत समारोह में 41 वें बैच के आरक्षक-जी.डी. बुनियादी कोर्स के 998 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षणार्थियों को पीटी, परेड, नियम अधिनियम, जंगल एवं गोरिल्ला युद्ध, फील्ड इंजीनियरिंग, आपदा प्रबंधन, मानवाधिकार, कम्प्यूटर उपकरण, आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया।।
बहरोड़ ग्रामीण. महाराणा प्रताप क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह के दौरान मल्लखंभ का प्रदर्शन करते जवान।