- Hindi News
- पिकअप में आठ ड्रम केरोसिन जब्त, तीन पकड़े
पिकअप में आठ ड्रम केरोसिन जब्त, तीन पकड़े
गोविन्दगढ़थाना पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करके एक पिकअप से आठ ड्रम केरोसिन जब्त किया। इस मामले में पिकअप चालक सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर सीओ सरजीत सिंह ने चालक से केरोसीन लाने का परमिट दिखाने को कहा जो चालक के पास नहीं था। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालक काला उर्फ इस्लाम पुत्र चौपड़ा निवासी सैदमपुर थाना गोविंदगढ़, समसू पुत्र जुहरू निवासी सैदमपुर और सद्दाम पुत्र जुम्मू खां निवासी बांबोली को गिरफ्तार कर लिया।