चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार
खेड़ली|कस्बा पुलिसने गुरुवार को नाकेबंदी के दौरान दो जनों को चोरी की मोटरसाइकिल एक चाकू सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि गुरुवार दोपहर गहलावता मोड पर गश्त के दौरान पथैना की तरफ से रही मोटरसाइकिल पुलिस की गाड़ी देखकर वापस जाने लगी तो उसका पीछा कर पकड़ लिया गया। मोटरसाइकिल पर दो जने सवार थे, दोनों की पहचान कृष्ण कुमार मीणा रामेश्वर उर्फ रामू मीणा निवासी खेड़ा बहतू थाना खेड़ली के रूप में की गई। पुलिस ने इनके पास से मास्टर चाबी एक चाकू बरामद किया तथा मोटरसाइकिल को जयपुर से चोरी करना बताया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी कस्बे में मोटरसाइकिल चोरी की योजना बनाकर आए थे।