पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसीएमओ ने किया पीएचसी का निरीक्षण

बीसीएमओ ने किया पीएचसी का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़ | बीसीएमओडॉ. गजराज सिंह ने गुरुवार को मौजपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पीएचसी बंद मिली। एल एचवी बाहर खड़ी होकर अस्पताल खुलने का इंतजार कर रही थी। इस संदर्भ में सरपंच द्वारा शिकायत के बाद भी प्रभारी सहित स्टाफकर्मियों द्वारा आदतें नहीं बदलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उधर, बीसीएमओ ने झालाटाला पीएचसी के निरीक्षण में साफ-सफाई रखने, स्लाइड लेने निशुल्क दवाओं के लिए निर्देश भी दिए। हरसाना पीएचसी में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी प्रकट की। हाजरी रजिस्‍टर कमरे में बंद था, जिससे अधिकारी आकर निरीक्षण के दौरान टिप्पणी नहीं लिख सके। बीसीएमओ ने मलेरिया जांच नियमित करने, ब्लड की जांच करने के भी निर्देश दिए। मौजपुर हरसाना पीएचसी में सभी को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई के लिए सीएमएचओ अलवर, जिला कलेक्टर को भिजवाया गया है।