- Hindi News
- ग्राम सभा में िवभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
ग्राम सभा में िवभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
बर्डोद | ग्रामपंचायत कारोड़ा की ग्राम सभा का आयोजन गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र कारोड़ा में सरपंच चलती देवी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मनरेगा योजना का सामाजिक अंकेक्षण, मौसमी बीमारियों सहित कई विकास के मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किए गए। ग्राम सेवक संघ के जिला मंत्री बलवंत सिंह यादव ने बताया कि ग्राम सभा में स्थाई एजेंडे के अलावा वर्ष 2013-14 में होने वाले मनरेगा योजनांतर्गत कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया, साथ ही मौसमी बीमारियों पर चर्चा कर स्वास्थ्य कर्मियों को बीमारियों की रोकथाम करने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यों के अलावा विकास के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किए गए है। इस अवसर पर सहायक अभियंता बहरोड़ ओमप्रकाश, पंचायत सचिव बलवंत सिंह यादव, हल्का पटवारी राजाराम यादव, कनिष्ठ लिपिक ममता सैन, महिला एवं बालविकास विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।