पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य समाज के होनहार बच्चों का होगा सम्मान

वैश्य समाज के होनहार बच्चों का होगा सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमर | कस्बेमें वैश्य महासम्मेलन ईकाई कठूमर की बैठक सुनील बजाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा के अलावा पांच अक्टूबर को आयोजित जिला वैश्य महासम्मेलन में होनहार विद्यार्थियों के सम्मान समारोह पर विचार विमर्श करते हुए बीस सितंबर तक क्षेत्र के कक्षा दस और बारह में 85 और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से सम्मान के लिए आवेदन मांगने के लिए निर्णय लिया गया। बैठक में कैलाश जैन, महेश खंडेलवाल, शीतल जैन, कैलाश कूलवाल सरपंच , किशनलाल खंडेलवाल, रामवतार दुसाद, सतीश मसारी आदि लोग मौजूद थे।