डोडा-पोस्त बेचते एक गिरफ्तार
बहरोड़| पुलिसने गुरुवार को डोडा-पोस्त की बिक्री करते हुए हरियाणा निवासी एक जने काे गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब एक लाख रुपए की डोडा-पोस्त बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सिरसा जिले के शिमला गांव निवासी कमलनाथ पुत्र पतराम सपेरा को जैनपुरावास गांव में चार किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया।