- Hindi News
- राठ की बेटी संभालेगी देश के हायर एजुकेशन की जिम्मेदारी
राठ की बेटी संभालेगी देश के हायर एजुकेशन की जिम्मेदारी
बहरोड़| बिनीताठाकुर की नियुक्ति पर नैनसुख मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार को उनके पैतृक निवास पर जाकर उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी। राजस्थान कैडर की 1996 की आईपीएस अधिकारी विनिता ठाकुर बारां, कोटा, करौली, हनुमानगढ़ गंगानगर में एसपी पद पर कार्यरत रह चुकी है। पिछले लगभग चार साल से नई दिल्ली में सीबीआई में डीआईजी के पद पर कार्यरत थीं। अब उनकी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव पद पर नियुक्ति हुई है। विनिता ठाकुर के पिता रिटायर्ड कमाडेंट बलवंत सिंह यादव ने बताया कि विनिता केंद्र सरकार की देशहित की नीतियों को आगे बढ़ाएंगी। बधाई देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यादव, देहात अध्यक्ष नरेश शर्मा, महावर समाज पूर्व प्रधान राजू सेठ, रमेश रावत, देशराज खरेरा, संजय शर्मा, बलवंत यादव, सुभाष अग्रवाल, डा. प्रेम तिवाड़ी, संजय वैद्य, महेश जांगिड़ आदि शामिल रहे।
बहरोड़. बिनीता ठाकुर के माता-पिता को बधाई देते लोग।
भास्कर न्यूज | अलवर
राठक्षेत्र के बहरोड़ निवासी राजस्थान कैडर की आईपीएस बिनीता ठाकुर को देशभर के हायर एजुकेशन सिस्टम संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव पद पर बुधवार को हुई नियुक्ति के बाद गुरुवार को बहरोड़ के प्रबुद्ध लोगों ने नैनसुख मोहल्ला स्थित निवास पर जाकर उनके माता-पिता को बधाई दी। बहरोड़ निवासी बिनीता के पिता बलवंत सिंह यादव सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे। वे रिटायरमेंट के बाद से ही नयन सुखपुरा स्थित अपने निवास पर रह रहे हैं। यादव के अनुसार बिनीता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्राणी शास्त्र में एमएससी की। एमएससी की पढ़ाई के दौरान ही ठाकुर में देश के हायर एजुकेशन सिस्टम में बदलाव की ललक दिख रही थीं। वे अक्सर इस बारे में अपने परिजनों से भी बातचीत करती थीं। बिनीता का ससुराल रांची में है। उनके पति आईपीएस विक्रम ठाकुर आईबी में कार्यरत हैं। बिनीता के भाई आर्मी में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता का कहना है कि बिनीता अवकाश के दौरान उनसे मिलने बहरोड़ जरूर आती हैं।
पिताको एजुकेशन सिस्टम में बदलाव की उम्मीद
केंद्रीयमानव संसाधन मंत्री की पीएस बनने तथा हायर एजुकेशन से जुड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बिनीता के परिजन उत्साहित हैं। उनके पिता को उम्मीद है कि हायर एजुकेशन और अधिक रोजगारपरक हो