पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि उपज मंडी में दुकान की छत गिरी

कृषि उपज मंडी में दुकान की छत गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ली| कस्बेकी कृषि उपज मंडी यार्ड में बुधवार को एक दुकान की अचानक छत की पट्टी टूटकर गिर गई। इस दौरान व्यापारी अन्य कामगार दूसरे गोदाम में मौजूद थे, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। मंडी की दुकान नं. 94 लख्मीचंद एंड संस की दुकान के पीछे स्थित गोदाम में दोपहर करीब दो बजे अचानक से छत की आठ पट्टियां टूट गई। जिसके कारण जोरदार आवाज आई और व्यापारी दुकान में काम करने वाले लोग वहां से बाहर गए। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। मंडी में अधिकतर दुकानों में पट्टियों की हालत खराब है जिसके कारण व्यापारियों में जान-माल का हमेशा डर बना रहता है। इससे पूर्व भी इस तरह छत की पट्टियां टूट चुकी हैं। व्यापारियों का कहना है कि मंडी द्वारा हर साल एक माह का किराया रख-रखाव के लिए दिया जाता है, लेकिन इससे जर्जर हुई छतों को सही नहीं कराया जा सकता है।

खेड़ली. कृषि उपज मंडी में गिरी दुकान की छत।