पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलवर ने नागौर को हराया

अलवर ने नागौर को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| 59वींराज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी (14 वर्षीय छात्र-छात्रा) हॉकी प्रतियोगिता के लीग मैचों में छात्र वर्ग में अलवर, श्रीगंगानगर झुंझुनूं ने अपने-अपने सुपर लीग मुकाबले जीत लिए। छात्रा वर्ग के खेले गए सुपर लीग मैचों में श्रीगंगानगर विजेता रही जबकि अलवर जोधपुर का मैच बराबरी पर रहा।

छात्र वर्ग में राजर्षि कालेज के मैदान पर हुए मैच में अलवर ने नागौर को 6-4 से हराया। अलवर के रवींद्र चेतन ने 2-2 तथा गौरव सचिन ने 1-1 गोल किया। नागौर के भानुप्रताप, रोहन, ऋषभ गौरव ने 1-1 गोल किए। इंदिरा गांधी स्टेडियम में झुंझुनूं ने विकास अनिल के दागे शानदार गोलों से चितौड़गढ़ को 2-0 से परास्त किया। श्रीगंगानगर की टीम ने एक के बाद एक गोल कर जोधपुर को 11-1 के एकतरफा अंतर से हराया। श्रीगंगानगर के राजकुमार, सोनू आशुतोष ने 3-3 गोल किए। जोधपुर के चेनाराम ही एकमात्र गोल कर पाए। छात्रा वर्ग के लीग मैचों में श्रीगंगानगर ने चितौड़गढ़ को 6-0 से हराया। श्रीगंगानगर की किरणदीप ने 3, निमरत ने 2 सुखदीप कौन ने एक गोल कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। अलवर जोधपुर के बीच कांटेदार मुकाबला हुआ। दोनों ही ओर से निशाने चूके और मैच बराबरी पर खत्म हो गया। प्रवक्ता चंचल कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे से राजर्षि कालेज, यशवंत स्कूल प्रताप स्कूल के मैदान पर मैच खेले जाएंगे। रविवार को हुए विभिन्न मैचों में जिला शिक्षा अधिकारी सरदार मल यादव अधिकारी योगेश वशिष्ठ, विजय लक्ष्मी आदि ने मैच से पूर्व खिलाड़ियों का परिचय लिया।

अलवर. राजकीय प्रताप सीसै.स्कूल में हॉकी मैच खेलती अलवर और जोधपुर टीम की खिलाड़ी छात्राएं।