शिक्षा खेल जागरूकता शिविर कल
टहला|सरसा मातामंदिर भानगढ़ परिसर में नेहरू युवा मंडल गोलाकाबास के सानिध्य में 23 सितंबर को शिक्षा खेल जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। नेहरू युवा केन्द्र संगठन अलवर के मुख्य प्रवक्ता एसपी कौशिक एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली निदेशक द्वारा विषय आधारित जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम के तहत युवाओं को कुश्ती दंगल, बालीबाल, कबड्डी शिक्षा एवं पर्यावरण सहित राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।