पारा 5 पर, ठिठुरन बढ़ी
बारिश की संभावना
तापमान पर नजर
सर्दी से बचाव के लिए जर्सी गर्म टोपी पहने बच्चे।
माैसमविद मोहर सिंह यादव के अनुसार उत्तरी हवा के दबाव के कारण सर्दी का असर बढ़ा है। जम्मू कश्मीर में आए चक्रवात का असर यहां भी है। 14 -15 दिसंबर को बारिश के आसार है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। इस कारण अगले सप्ताह सर्दी का असर और बढ़ जाएगा।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
1223 5
11 23.6 6
10 24 8.7
9 26 8
8 27 6.7
7 28 9
(तापमान डिग्री में)
पत्तों पर जमी ओस की बूंदें
भास्कर न्यूज | अलवर
सर्दीने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार इस सर्दी के मौसम में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह कोहरा रहा। दिनभर हवा चली। इसके चलते न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढक़कर पांच डिग्री पर गया है।
पिछले छह दिनों में अधिकतम में पांच और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कोहरा देर रात से ही होने लगा था। सुबह 11 बजे के मौसम साफ हो गया लेकिन आकाश में बादल छाए रहे। शाम को गलन के कारण ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म वस्त्र के अलावा अलाव का सहारा लेने पड़ा। गर्म तासीर के खाद्य पदार्थ गजक, मूंगफली और रेवड़ी की बिक्री बढ़ गई।