- Hindi News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ततारपुर. थानाक्षेत्र के गांव रायपुर-ततारपुर सड़क मार्ग पर गुरुवार रात को बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दुलीचंद की मौत हो गई। थाना प्रभारी गिरधारी मीणा ने बताया कि दुलीचंद पुत्र भूमिराम मेघवाल बाइक से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने के कारण उसे उपचार के लिए अलवर ले जाया जा रहा था, लेकिन दुलीचंद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।