पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगारों को दी स्वयं का उद्योग लगाने की जानकारी

बेरोजगारों को दी स्वयं का उद्योग लगाने की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सकट | ग्रामपंचायत भवन में शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उद्यमवृत्ति विकास परियोजना के अंतर्गत आरके संस्थान द्वारा उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सरपंच नरसी राम मीणा ने किया। शिविर में अलवर के जिला उद्योग केन्द्र के सहायक उपनिदेशक एमआर आलोक ने उपस्थित शिक्षित बेरोजगार युवकों को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए योजनाओं की जानकारी दी। वहीं शिविर में कृषि अनुसंधान केन्द्र नौगांवा के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय निदेशक चक्रेश ने कृषि में आधुनिक तकनीक का प्रयोग अधिक उत्पादन के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि इन शिविरों के दौरान शिक्षित बेरोजगार युवकों को उद्योग कृषि संबंधी जानकारियां दी जाती है।