पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति उमरैण में 5 ग्राम पंचायतों का सृजन

पंचायत समिति उमरैण में 5 ग्राम पंचायतों का सृजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरैणपंचायत समिति में नए परिसीमन के आधार पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने पांच नई पंचायतों के सृजन को मंजूर करते हुए 63 वार्ड नए वार्ड बनाने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब पंचायत समिति उमरैण में 36 की बजाय 41 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। उमरैण समिति क्षेत्र में हाजीपुर, लीली , सावड़ी, भडकोल एवं बेलाका मुख्यालयों पर नई ग्राम पंचायतों का सृजन किया गया है। नई पंचायतों के वार्ड के आधार पर मतदाताओं की सूची तैयार करने में कर्मचारी जोर-शोर से जुटे हुए हैं। अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की उमरैण पंचायत समिति उपनिर्वाचन अधिकारी के निर्देशन पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन के आधार पर नए वार्डों का गठन एवं उनमें आरक्षण पद्धति को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति एवं ओबीसी वर्ग की जातिगत जनसंख्या के आधार पर स्क्रूटनी कर मतदाता सूची तैयार की जा रही है। जिसके आधार पर वार्ड एवं सरपंच के पदों को आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षण तय किया जा सकेगा। उपनिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 41 ग्राम पंचायतें बनने के बाद उनमें चुनाव आयोग सरकार के दिशा-निर्देशन के आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू कर लॉटरी निकाली जाएगी।