थानागाजी. राजकीयमहाविद्यालय के सैकडों स्काउटर छात्रों ने उदयनाथ धाम पर बिखरे कचरे को हटाकर जलाया। एक दिवसीय सेवा शिविर में धाम के रास्तों में पड़े पत्थरों-झाड़ियों को हटाया गया। शिविर के लीडर डाॅ. युद्धवीर सिंह पीडी मीणा ने सभी छात्रों के साथ मिलकर श्रमदान किया।