पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी

युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़|कस्बे केरैफरल अस्पताल से आगे हमींदपुर रोड पर शुक्रवार सुबह सड़क के समीप खेत में युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को युवती की हत्या कर शव जलाने का अंदेशा है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि हमींदपुर रोड पर सुबह कुछ लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। जिन्होंने झाड़ियों से धुंआ निकलने पर पास में जाकर देखा तो युवती का अधजला शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को बरामद किया। पुलिस को अंदेशा है कि रात के समय अज्ञात लोगों ने युवती की हत्या कर सड़क किनारे घरेलू ईंधन में शव को जला दिया। ईंधन कम होने से युवती का शरीर अधजला रह गया। शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवती की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जुटाई गई। लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली। अलवर एफएसएल टीम की रीना जैन, एमओ टीम के प्रहलाद सिंह ने घटनास्थल से युवती के अंश, मिट्टी राख लेकर साक्ष्य सबूत जुटाए। पुलिस उपाधीक्षक डा. तेजपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।