- Hindi News
- मुंडावर विधायक की जांच में निकला स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
मुंडावर विधायक की जांच में निकला स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
अलवर. मुंडावरविधायक धर्मपाल चौधरी को स्वाइन फ्लू हो गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज से शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में उन्हें स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया। शनिवार को जांच रिपोर्ट के बाद सीएमएचओ डॉ. आरके मीणा ने विधायक को तुरंत आइसोलेटेड रहने की सूचना दी। वहीं मालवीय नगर के वीएस शर्मा की जांच रिपोर्ट भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई। इनकी भी सी कैटेगरी के लक्षणों के आधार पर जांच कराई गई। अलवर में अब तक 14 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव चुके हैं। इनमें दो की मौत हो चुकी है।
बाड़ेबंदीमें बांटी टेमी फ्लू
विधायकधर्मपाल चौधरी के संपर्क में आए लोगों को शुक्रवार को ही टेमीफ्लू दे दी गई। जिला परिषद चुनाव को लेकर हुई बाड़ेबंदी की राजनीतिक गतिविधियों में विधायक भी शामिल रहे। स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट आने के दौरान वे सरिस्का पैलेस में भाजपा के नेताओं और जिला पार्षदों के साथ थे। इस दौरान उनके संपर्क में आए करीब 115 लोगों को टेमीफ्लू दी गई है।