रोडवेज के निशुल्क पूछताछ नंबर जारी
अलवर. रोडवेजने यात्रियों की सुविधा के लिए निशुल्क पूछताछ नंबर जारी किए हैं। टेलीफोन नंबर 18002000103 डायल कर यात्री बसों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये नंबर रोडवेज के कंट्रोल रूम से संचालित हो रहे हैं। वहां से यात्री को उनके मोबाइल टेलीफोन पर संबंधित बस के बारे में जानकारी दी जाएगी। डीपो स्तर पर अलवर आगार के पूछताछ कक्ष के टेलीफोन नंबर 2334984 मत्स्य नगर आगार के पूछताछ कक्ष के टेलीफोन नंबर 2338285 है। इन टेलीफोन नंबर पर कॉल करने पर शुल्क लगता है।