रेलवे के डीसीएम ने किया निरीक्षण
अलवर | उत्तरपश्चिम रेलवे के सीनियर डीसीएम विवेक रावत ने शनिवार को रेलवे स्टेशन माल गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों जगह चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो मालगोदाम पर फैंसिंग लगाने, वेटिंगरूम प्लेटफार्म पर सफाई व्यवस्था सुधारने और यात्री सुविधा बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर यात्रियों की समस्याओं का निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एसएन शर्मा उनके साथ थे।