पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा की महिला पार्षदों से मारपीट

क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा की महिला पार्षदों से मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रमुख चुनाव का परिणाम आने के बाद शहर के होटल क्लार्क इन में झगड़ा हो गया। आरोप भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा क्राॅस वोटिंग की शंका पर मारपीट करने का है। झगड़े की सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कहा जा रहा है कि काउंटिंग से पहले भाजपा पार्षदों को कुछ देर के लिए यहां लाया गया था तथा परिणाम के बाद बस से इसी होटल में लाते समय अनुराधा के कुछ समर्थकों ने सात महिला पार्षदों पर क्रास वोटिंग का आरोप लगाते हुए मारपीट की, हालांकि इस बात की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। एसएचओ मुकेश कानूगो के अनुसार पुलिस को कंट्रोल रूम से होटल क्लार्क इन में झगड़े की शिकायत मिली थी। हालांकि भाजपा नेताओं ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।

इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस की जीत को आमजन की जीत बताया है। सिंह के अनुसार जिले के पंचायत समिति, जिला पार्षद सदस्यों ने कांग्रेस की जिला प्रमुख, प्रधान निर्वाचित करने के फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था के साथ अंतरात्मा की आवाज बताया है। उन्होंने भाजपा के खरीदफरोख्त के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि- भाजपा के कुछ नेताओं ने क्रास वोटिंग के बाद होटल में बंद कर कुछ प्रत्याशियों के साथ मारपीट की तथा पैसे लौटाने का दबाव बनाया। उन्होंने इस घटना की जांच कराने की मांग के साथ भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पति गोपाल सिंह शेखावत के आरएएस अधिकारी होते हुए मतदान स्थल पर हर समय मौजूद रहने और पद का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की मांग की है।