गिटार बजाकर मांगी मदद
अलवर. जम्मूकश्मीर बाढ़ पीड़ितों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार शाम ग्रुप हैल्पिंग हैंड के युवाओं ने शहर में रैली निकाली। इस दौरान गिटार बजाते हुए युवा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। टीम के सदस्य अंकित भार्गव ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे नंगली सर्किल पर म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन होगा। इसमें अलवर के युवाओं की प्रेरणा से विभिन्न संगठन संस्थानों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा की गई धनराशि का आंकलन होगा। युवा टीम के सदस्य साबिर, दीपक शर्मा यश अरोड़ा ने बताया कि हैल्पिंग हैंड अलवर के जागरूकता अभियान के बाद कई स्कूल, कॉलेज संस्थाओं ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए राशि दी है।
अलवर. जागरूकता के लिए हैल्पिंग हैंड की ओर से निकाली गई रैली।