पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को उद्योग लगाने के लिए किया जागरूक

छात्रों को उद्योग लगाने के लिए किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. लोकउद्यमिता विकास एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का शनिवार को समापन हो गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गोपाल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उद्योग में आने वाली समस्याओं एवं उनके निदान के बारे में जानकारी दी। संस्थान के कार्यकारी निदेशक एसएनडी द्विवेदी ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य निरंजन सिंह ने विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौैके पर शिविर में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र दिए गए।