- Hindi News
- रामलीला शुरू, गणेशजी की झांकी कलशयात्रा निकाली
रामलीला शुरू, गणेशजी की झांकी कलशयात्रा निकाली
सकट.गांवमोतीवाड़ा में रामलीला का मंचन रविवार को रात्रि 8 बजे गणेश पूजन से किया जाएगा। रामकला मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार जांगिड़ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक गोकुलराम मीना होंगे। इसी दिन रात्रि 9 बजे अग्निहोत्री म्युजिकल ग्रुप की आेर से जागरण का कार्यक्रम होगा। इधर राजपुरबड़ा के मुख्य बाजार स्थित चांदनी चौक में रविवार नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रात्रि 8 बजे रामलीला का मंचन होगा। मंडल अध्यक्ष राजेश निहाला ने बताया कि इससे पूर्व सुबह सवा नौ बजे बल्ली पूजन किया जाएगा।
रामलीला की तैयारियां जोरों पर
राजगढ़.कस्बेकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कला संगम की अोर से 24 सितंबर से नवीन रंगमंच पर आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियां जोरों पर हैं। अध्यक्ष मदनलाल शर्मा ने बताया कि संगम के पदाधिकारियों ने शनिवार को विधिवत बल्ली पूजन किया और मंचन को सफल बनाने को लेकर दुआएं मांगी। किशोर मुखर्जी ने बताया कि रामलीला भर्तृहरि मंचन के लिए स्थानीय कलाकारों की ओर से करीब एक माह से पूर्वाभ्यास कर तैयारियां की जा रही हैं।
भास्कर न्यूज. कोटकासिम
कस्बे के रामलीला मैदान में शनिवार सुबह कमेटी के पदाधिकारी सहित ग्रामीणों ने पंडित चंद्रभान शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान से बल्ली पूजन एवं भूमि पूजन कर रामलीला मंचन की शुरुआत की। शाम 4 बजे श्रीरामलीला कमेटी की ओर से कस्बे के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, सहित कालोनियों मोहल्लों से गणेशजी की झांकी कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा सोमनाथ आश्रम से दीपकनाथ महाराज थे। अध्यक्षता उपखंड अधिकारी बलवंत सिंह ने की। इस मौके पर रामलीला कमेटी के निर्देशक डॉ. ललता प्रसाद गुप्ता, संरक्षक निरंजन लाल शर्मा, कमेटी अध्यक्ष राजेश सोनी, कोषाध्यक्ष शीशराम सांभरवाल, तुलसी बजाज, सेठ सीताराम गुप्ता, गोरक्षक चतुर्भुज शर्मा, प्राचार्य सतीश बाघोरिया, पूर्व अध्यक्ष चिरंजीलाल शर्मा, आचार्य धर्मपाल सैनी, उपसरपंच प्रभाती लाल, मंगलराम सैनी, यादराम टेलर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
गोविंदगढ़: कस्बेके गांधी पार्क में आयोजित रामलीला का उद्घाटन शनिवार को रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने किया। गोविंद अभिनव समाज के अध्यक्ष हरिशंकर रावत ने बताया कि गणेश पूजन सरस्वती वंदना से विधायक ने रामलीला प्रदर्शन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण