सिवायचक भूमि पर निर्माण जारी
कस्बेमें कीरों की ढाणी में सिवायचक भूमि पर स्थित बरसाती नाले में प्रभावशाली भूमाफियाओं के द्वारा अवैध रूप से मकान बनाने का कार्य बदस्तूर जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष इस बरसाती नाले में बरसात के पानी का बहाव होता है लेकिन क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों ने सिवायचक भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य करवा रहे हैं। सिवायचक जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण निर्माण के मामले में मौके पर जाकर तहसीलदार मनमोहन गुप्ता ने अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए थे। लेकिन कानून की परवाह किए बिना लोगों ने अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की। वहीं ग्रामीणों ने मामले पर एसडीएम तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्यवाही बरसाती नाले के बहाव क्षेत्र को यथावत रखने की मांग की। इस मौके पर बाबूलाल, रामजीलाल शर्मा, महेन्द्र गुर्जर, लालाराम, मामराज, लक्ष्मीनारायण, जगदीश, हरी आदि मौजूद थे। मामले में तहसीलदार मनमोहन गुप्ता ने बताया कि निर्माण पर स्टे दिया गया है। सीमा से बाहर निर्माण होगा तो कार्यवाही की जाएगी। वहीं एसडीएम संजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।