पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी पकड़ा

23 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. ततारपुर| कस्बा पुलिस ने शनिवार को 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 22 सितंबर तक रिमांड पर भेज दिया।
थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि करीब 18 महीने पहले जलेसिंह पुत्र छितरिया जाति जाट निवासी बणीपुर थाना बावल हरियाणा से कुछ लोगों ने जमीन का सौदा करवाने के बहाने 23 लाख रुपए हड़प लिए और जमीन भी नहीं दिलाई।
इस मामले में मुकेश पुत्र रत्तीराम निवासी कसौला को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को संत उर्फ संताराम पुत्र अमरसिंह उम्र 48 वर्ष जाति जाट निवासी खेड़ी थाना कोटकासिम को आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत धोखाधड़ी में गिरफ्तार किया है।