पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर चोरी

थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें चोरियों का सिलसिला जारी रहने से लोगों में रोष है। शनिवार रात भी चोरों ने पुलिस थाने से मात्र दो सौ मीटर की दूरी से बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान से 30 हजार के गाटर चोरी कर लिए। रविवार सुबह दुकानदार जोड़िया निवासी राजेंद्र पुत्र मदनलाल गुप्ता ने अपनी दुकान पर आकर देखा तो वहां से गाटर गायब मिली।

पुलिस थाने में कस्बा निवासी फूलसिंह कहार, बलराम उर्फ बल्लू पुत्र बिशन, राजू पुत्र जयराम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चोरी के चलते आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस थाने के सामने नारेबाजी कर रोष जताया। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले दिनदहाड़े चोरों ने पुलिस थाने के पास से ही एक स्कूटी की डिग्गी से 87 हजार रुपए की रकम पर हाथ साफ कर लिया था।

कोटकासिम. पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन करते दुकानदार।