पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान जनसंख्या शिक्षा मेला आज से

विज्ञान जनसंख्या शिक्षा मेला आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | राजस्थानराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के तत्वाधान में 22 से 25 सितंबर तक खंडेलवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में जिला स्तरीय विज्ञान एवं जनसंख्या शिक्षा मेला लगेगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम सरदारमल यादव ने बताया कि मेले का उदघाटन सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे होगा। इसमें राजस्थान माध्यमिक बोर्ड से संबद्ध सरकारी निजी विद्यालय भाग ले सकेंगे। मेले में विज्ञान मॉडल, वाद विवाद, सेमिनार विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा लोकनृत्य प्रतियोगिता भी होगी। शिक्षकों के लिए सेमिनार पोस्टर प्रतियोगिता होगी।