- Hindi News
- दुनिया में मनुष्य का निस्वार्थ प्रेमी सिर्फ भगवान
दुनिया में मनुष्य का निस्वार्थ प्रेमी सिर्फ भगवान
नारायणपुर| कस्बेके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सत्संग के दौरान अलवर संस्थान की ममता दीदी ने कहा कि आज दुनिया में मनुष्य का एक निस्वार्थ प्रेमी है तो केवल भगवान ही है। मनुष्य को सुख शांति का सही मार्ग परमात्मा के सत्संग से ही मिलता है। मनुष्य को योगी बनकर अपने जीवन की अज्ञान निद्रा को छोड़कर ज्ञान की लालसा बढ़ानी चाहिए। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों सरपंच शंभुदयाल सैनी, बलराम यादव, पं. हरद्वारी लाल शर्मा का संस्थान की ममता एवं सपना दीदी ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
नारायणपुर. कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि एवं संबोधित करती वक्ता।