- Hindi News
- सामूहिक विवाह सम्मेलन को बढ़ावा देने का िनर्णय
सामूहिक विवाह सम्मेलन को बढ़ावा देने का िनर्णय
सकट| बिघोतास्थित चावंड माता मंदिर में रविवार को आदिवासी मीना समाज सुधार की जिला स्तरीय बैठक समाज के कन्हैया लाला पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें मीना समाज के पंच पटेलों ने समाज में फैली कुरीतियों सहित समाज सुधार पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिलेभर से आए पंच पटेलों मीना समाज के पदाधिकारियों ने बालिका शिक्षा, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बालविवाह, शराब बंदी, सामूहिक विवाह सम्मेलन को बढ़ावा देने, शादी-विवाहों में डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी लगाने की बात कही। इस मौके पर बिघोता गांव के मीना समाज के लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया। बैठक में मीना महासभा अलवर के कार्यवाहक अध्यक्ष ख्वानीराम मीना, मीना समाज राजगढ़ के ब्लॉक संयोजक गोकुल राम मीना, ब्लॉक अध्यक्ष राजगढ़ जुगल किशोर मीना, संजीव भगवती मीना आदि समाज के लोग मौजूद थे।
सकट. आिदवासी मीना समाज सुधार की बैठक में विचार रखते वक्ता।