- Hindi News
- भारतीय इतिहास पर कई वक्ताओं ने दिए व्याख्यान
भारतीय इतिहास पर कई वक्ताओं ने दिए व्याख्यान
अखिलभारतीय इतिहास संकलन समिति के दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ। मालवीय नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हुए समापन सत्र में अनेक वक्ताओं ने इतिहास के अध्ययन पर व्याख्यान दिया। समापन के दौरान शैक्षणिक सत्र में 27 शोधपत्रों का वाचन किया गया। इसके अलावा सांयकालीन सत्र के मुख्य अतिथि राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास मौजूद रहें। इसके अलावा मुख्य वक्ता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के संगठन सचिव डाॅ. बालमुकुंद पांडे ने कहा कि इतिहास में गौरवशाली तथ्यों काे भी बताया जाना चाहिए। कई शासकों ने देश पर आक्रमण किया और शासन किया यह इतिहास में बताया गया है इसके साथ ही यह भी बताया जाना चाहिए कि नासा के मुख्य द्वार पर भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट का चित्र लगा है। कार्यक्रम में डाॅ. राकेश दुबे, मंजु चौधरी, मुकेश खोड़ा, डाॅ. धनंजय कुमार सिंह, डाॅ. विजय सिंह, डाॅ. जगदीश गुप्त, राकेश कुमार शर्मा डाॅ. यशोदा मीणा ने शोध पत्र पढ़े। इसके अलावा कार्यक्रम संयोजक राजस्थान प्रांत संगठन सचिव डाॅ. मदन गोपाल व्यास और जयनारायण विश्वविद्यालय जोधपुर के प्रो. एनके चतुर्वेदी मौजूद रहे। संचालन आयोजन सचिव डाॅ. धर्मचंद चौबे ने किया।