डेढ़ हजार बच्चों ने एक साथ देखा मंगलयान
अलवर|मंगल ग्रहके मंगल की कक्षा में स्थापित होने का नजारा बुधवार को स्कूली बच्चों को भी दिखाया गया। केंद्रीय विद्यालय नं. एक में हुए एक कार्यक्रम में बच्चों को प्रोजेक्टर से माध्यम से पूरा कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। प्रिंसिपल उर्मिल मीणा ने बताया कि देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों को यह मिशन दिखाया गया। स्कूल में करीब 1900 बच्चों ने पूरा कार्यक्रम लाइव देखा। इनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का सामान्य ज्ञान तो बढ़ता ही है दूसरी ओर विषय के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ती है।
अलवर. केंद्रीय विद्यालय में स्क्रीन पर मंगलयान का लाइव देखते विद्यार्थी।