एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित
अलवर|गौरीदेवी कॉलेजमें राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। एनएसएस दिवस पर आयोजित शिविर में तीनों इकाइयों की स्वयं सेविकाओं द्वारा कॉलेज परिसर में श्रमदान किया गया। इसके बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शुचि जैन ने स्त्रियों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में बताया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने की। इस दौरान एनएसएस सलाहकार समिति संयोजक डॉ. एस एस शर्मा, मधुसूदन वर्मा, रश्मि गुप्ता सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. अशोक कुमार मीणा ने किया।
अलवर। एनएसएस डे पर जीडी कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करती डॉ. शुचि जैन।