पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवेकानंद नगर सेक्टर चार में सीसी सड़क की मांग

विवेकानंद नगर सेक्टर चार में सीसी सड़क की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. विवेकानंद नगर सेक्टर चार में सड़क के अभाव में जमा गंदा पानी।

अलवर|विवेकानंद नगरसेक्टर चार के लोगों ने यूआईटी सचिव को पत्र लिखकर क्षेत्र में सीसी सड़क, नाली लाइट लगवाने की मांग की है। इस बारे में सचिव को ज्ञापन भी दिया गया है। क्षेत्र के करतार सिंह यादव ने बताया कि ज्ञापन में जानकारी दी गई है कि विवेकानंद नगर सेक्टर चार के अधिकांश मकान बने हुए हैं। इनमें से प्रशासन शहरों के संग अभियान में अधिकांश प्लॉटों के पट्टे दिए जा चुके हैं। लेकिन इस क्षेत्र का 150 मीटर का रास्ता खराब है। इसी कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस बारे में पार्षद से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में मांग की गई कि क्षेत्र में रोड बनवाने के साथ नालियों और रोडलाइट लगवा दी जाए तो क्षेत्र की समस्याओं का निवारण हो सकेगा। इस बारे में क्षेत्र के लोग शहर विधायक से मिलकर भी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।