पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रम कानूनों में बदलाव का जताया विरोध

श्रम कानूनों में बदलाव का जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमिस्त्रीयूनियन के बुधवार को हुए चुनाव में धीरूभाई जिलाध्यक्ष चुने गए। लच्छुराम शर्मा, रघुवर दयाल, बाबूलाल गिंदो देवी उपाध्यक्ष, बलवंत कुमार, हजारी लाल, मोहनलाल, विजय कुमार शकुंतला देवी सचिव, मुबारिक सिंह कोषाध्यक्ष, मनमोहन सैनी संगठन सचिव खेमचंद को प्रचार सचिव बनाया गया है।

अलवर. राज मिस्त्री मजदूर यूनियन(एटक) के जिला सम्मेलन को संबोधित करते अतिथि।

भास्कर न्यूज|अलवर

जिलाराज मिस्त्री यूनियन (एटक) का सम्मेलन बुधवार को चित्रगुप्त छात्रावास में हुआ। सम्मेलन में श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए बदलाव का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पूंजीवाद की ओर की ओर बढ़ रही है। सरकार के इस दिशा में बढ़ते कदम श्रमिकों के हित में नहीं है। सम्मेलन में आगामी कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। श्रम कानूनों के खिलाफ 5 दिसंबर को देशभर में संगठन की ओर से प्रदर्शन किए जाएंगे। एटक के प्रदेश महासचिव डीके छंगाणी ने सम्मेलन का उदघाटन किया। सम्मेलन में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान, श्रमिक कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नरुका, श्रम उपायुक्त जितेंद्र खट्टर, आर सीटू के वीरेंद्र चौधरी आदि ने विचार रखे। संचालन राजकुमार बक्शी ने किया।