- Hindi News
- चीन पािकस्तान देश की सुरक्षा के लिए चुनौती
चीन पािकस्तान देश की सुरक्षा के लिए चुनौती
राजकीयधर्मचंद गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा एक चुनौती एवं समाधान विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें मुख्य वक्ता सेवानिवृत सैन्य अधिकारी एएन अवस्थी ने कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिनके द्वारा सजग रहकर देशहित में कार्य करने से देश को विकासशील एवं बाहरी ताकतों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश के सामने पड़ोसी देश चीन पाकिस्तान बड़ी चुनौतियां है। जिनके द्वारा आंतरिक बाहरी रूप से देश को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन देश की सेना एवं युवाओं के बल से उनके सपने चकनाचूर हो रहे है। कार्यक्रम के दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति डाॅ . पीएल चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं को जागरूक रहकर समाजहित में कार्य करने की जरूरत है। शिक्षा से चरित्र निर्माण किया जाता है, जिससे जागरूक विद्यार्थी को समाज में फैली बुराइयों पर रोक लगाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे समाज राष्ट्र को प्रगतिशील किया जा सकता है। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. ओपी गुप्ता, छात्रसंघ अध्यक्ष रवि कुमार, कोटपूतली कॉलेज के प्रो. महावीर प्रसाद कुमावत, प्रो. हरीश चंद्र, विदुषी राघव, डाॅ. मनमोहन सैन, कौशल मिश्रा सहित स्टाफ सदस्य एवं पं. हजारी लाल शर्मा, एबीवीपी के ओम यादव, विक्की कुमार सैनी, पार्षद देवेंद्र यादव मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. हरिप्रसाद अग्रवाल सुरेंद्र यादव ने किया।
बहरोड़. िवचार गोष्ठी में मंचासीन अतिथि।