- Hindi News
- निशक्तजनों के लिए जयपुर में रोजगार मेला आज
निशक्तजनों के लिए जयपुर में रोजगार मेला आज
अलवर| विकलांगव्यवसायिक पुनर्वास केंद्र जयपुर स्वायाम संस्थान दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार सुबह 10 बजे जयपुर के जवाहर सर्किल के पास स्थित पुनर्वास केंद्र में निशक्तजनों के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। प्रदेश भाजपा निशक्तजन प्रकोष्ठ के संयोजक खिल्लीमल जैन ने बताया कि मेले में अस्थि एवं श्रवण बाधित निशक्त बेरोजगारों को विभिन्न संस्थानों कंपनियों द्वारा भर्ती के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। निशक्तजन को मेले में मूल प्रमाण पत्र बायोडेटा लेकर जाना होगा।